Ashok Chavan – पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो अशोक चव्हाण अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
Ashok Chavan
पूर्व कांग्रेस नेता पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। वहीं चव्हाण ने सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की जिसके बाद ये अटकलें लगने लगी थी।
अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी देते हुए बयान जारी कर कहा, ‘मैं 12/02/2024 की दोपहर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपता हूं।’
अशोक चव्हाण नांदेड से कांग्रेस के विधायक हैं।
Share from here
