Advertisement
breaking news

Sandeshkhali – मेरे विचार में प्रेसिडेंट रूल होना चाहिए – राज्यपाल के साथ प्रेस कांफ्रेंस में बोली रेखा शर्मा

बंगाल कोलकाता

Sandeshkhali – राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने आज सुबह ही संदेशखाली का दौरा किया था। रेखा शर्मा ने कहा कि उन्हें करीब कई शिकायतें मिली हैं। 2 आरोप रेप के हैं, बाकी यौन उत्पीड़न के आरोप हैं।

Advertisement

Sandeshkhali

रेखा शर्मा ने कहा कि वह दिल्ली में राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौपेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, ”राजभवन ने एक शांति गृह खोला है। लेकिन महिलाएं अपने घरों में सुरक्षा चाह रही हैं।

उन्होंने कहा कि मैं राज्य सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहूंगी। उन्होंने कहा कि वे मंगलवार को डीजी से मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

शाहजहाँ को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह किसी राजनीतिक दल की छत्रछाया में है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि एक सामान्य महिला के तौर पर जाएंगी तो हुए अपराध की सीमा को समझ पाएंगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राज्यपाल के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने आगे मांग की कि प्रशासन को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त होकर काम करना चाहिए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari