सनलाइट, कोलकाता। बड़ाबाजार के देवेन्द्र दत्त लेन एवं कलाकार स्ट्रीट के संगम स्थल पर आज गवरजा द्वार की आधारशिला रखी गयी। इसका पूजन जोड़ासांको विधायिका स्मिता बक्शी एवं पूर्व विधायक संजय बक्शी ने किया। इस कार्यक्रम में स्वपन बर्मन सहित गवरजा मंडलियों के सदस्य एवं समाज कें गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विधायिका स्मिता बक्शी ने कहा कि बहुत समय से यहाँ के राजस्थान वासियों की मांग थी कि कलाकार स्ट्रीट में गवरजा माता का द्वार बने। यहाँ पर माता गवरजा की पूजा भी होती है। आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुप्रेरणा एवं मेयर फिरहाद हकिम की मदद से इस कार्य की आज शुरुआत हो गयी है, जल्द ही यह पूरा हो जाएगा।
सुशिल कुमार पुरोहित ने विधायिका स्मिता बक्शी एवं संजय बक्शी का ध्यानवाद करते हुए कहा कि राज कुमार व्यास, जेठमल रंगा, स्वपन बर्मन सहित कई लोगों के प्रयास से यह कार्य सफल हो पाया है।
पूर्व विधायक संजय बक्शी ने कहा कि गवरजा माता की पूजा के समय ऐसा लगता है पूरा राजस्थान मानो यहाँ आ गया हो। सभी गवरजा मंडलियों की मांग भी थी की यहाँ द्वार बने जिसकी आज आधारशिला रख दी गयी है और जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा।
इस मौके पर सुशील पुरोहित, जेठमल रंगा, हीरालाल किराडू, केदार उपाध्याय, नारायण दास व्यास, राज कुमार व्यास(काकू), दीपक हर्ष, गज्जू चांडक, प्रमोद डागा, जगदीश हर्ष, चंद्र शेखर हर्ष, नरेश किराडू, महेंद्र पुरोहित, श्याम सुन्दर व्यास, मोहन लाल व्यास,केशव व्यास सहित कई लोग उपस्थित थे। पूजन कर्म मनीष पुरोहित एवं अशोक व्यास ने कराया। उपस्थित जनों ने कहा कि यह द्वार सभी गणगौर मंडलियों की एकता के प्रतिक के रूप देखा जाएगा।