Advertisement

Govinda Joins Eknath Shinde’s Shiv Sena – अभिनेता गोविंदा हुए शिवसेना में शामिल, लड़ सकते हैं चुनाव

महाराष्ट्र

Govinda Joins Eknath Shinde’s Shiv Sena – बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की एक बार फिर राजनीति में वापसी हुई है। गोविंदा आज शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

Govinda Joins Eknath Shinde’s Shiv Sena

सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद वो औपचारिक तौर पर सक्रिय राजनीति का हिस्‍सा बन गए हैं। माना जा रहा है कि आगामी इलेक्‍शन के दौरान गोविंदा चुनावी मैदान में होंगे।

कयास लगाए जा रहे हैं कि वो उत्‍तर-पश्चिमी मुंबई से चुनाव लड़ सकते हैं। गोविंदा का डेब्‍यू राजनीति में साल 2004 में हुआ था। तब वो कांग्रेस पार्टी के टिकट से जीतकर संसद भवन में पहुंचे थे।

उन्‍होंने 20 साल पहले उत्‍तरी मुंबई से चुनाव जीता था। तब उन्‍होंने बीजेपी के राम नाईक को हराया था। हालांकि, बाद में गोविंदा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए राजनीति छोड़ दी थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari