Advertisement
breaking news

Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के विरोध में आज इंडिया गठबंधन का बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन

दिल्ली

Arvind Kejriwal – 31 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली से पहले आज इंडिया गठबंधन सड़कों पर भी अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेगा।

Advertisement

Arvind Kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार दोपहर 12 बजे इंडिया अलायंस डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगा।

पार्टी नेताओं का दावा है कि यह एक बहुत बड़ा प्रदर्शन होगा, जिसमें आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस और वामपंथी दलों के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

साथ ही इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य घटक दलों के दिल्ली में मौजूद वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं।

इस प्रोटेस्ट के जरिए इंडिया गठबंधन इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरने का प्रयास करेगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari