Farakka Fire – मुर्शिदाबाद के फरक्का बैरेज पर गेट नंबर 48 पर सामान लदी लॉरी में भीषण आग लग गई। सीआईएसएफ ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
Farakka Fire
दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है। इस घटना के कारण बुधवार सुबह से राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर यातायात जाम हो गया।
फिलहाल आग के कारणों का पता नही चल पाया है। माना जा रहा है गर्मी के कारण लारी में आग लग गई। जबतक आग पर काबू नही पाया जाता और लॉरी को हटाया नही जाता तबतक यातायात शुरू नही हो पाएगा।
Share from here
