Loksabha Election 5th Phase – लोकसभा के पांचवे चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीट पर आज मतदान होगा। इस चरण में कुल 695 उम्मीदवारों मैदान में हैं।
Loksabha Election 5th Phase
इस चरण में पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, उत्तर प्रदेश की 14, और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट पर मतदान होगा।
इस चरण में कई दिग्गज मैदान में हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा से दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं।
अमेठी से स्मृति ईरानी मैदान में हैं उनके सामने कांग्रेस ने केएल शर्मा को इस सीट से मैदान में उतारा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से चुनावी मैदान में हैं।
Loksabha Election 5th Phase – महाराष्ट्र की 13 सीट पर सोमवार को मतदान होगा। हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं।
बिहार के हाजीपुर में लोजपा (राम विलास) नेता चिराग पासवान अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की विरासत को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। रामविलास ने हाजीपुर सीट कई बार जीती थी।
ओडिशा में पांचवें चरण में राज्य की कुल 21 लोकसभा सीट में से पांच और 35 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ चौथे चरण में शुरू हुए थे।