Manmohan Singh on PM Modi – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण से पहले पंजाब के लोगों के नाम एक खत लिखा है।
Manmohan Singh on PM Modi
पूर्व प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला करते हुए “घृणास्पद भाषण” देकर सार्वजनिक चर्चा की गरिमा और प्रधानमंत्री के पद की गंभीरता को कम करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि केवल कांग्रेस ही विकास और प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है। कांग्रेस की सत्ता में आने के बाद ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाएगी।
मनमोहन सिंह ने पत्र में कहा अमानवीकरण की यह कहानी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने प्यारे देश को इन कलहकारी ताकतों से बचाएं।
Manmohan Singh on PM Modi – वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने सशस्त्र बलों पर ”गलत सोच वाली” अग्निवीर योजना थोपने के लिए भी भाजपा सरकार पर हमला बोला।
मोदी पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि मैं इस चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक चर्चा को उत्सुकता से नजर रख रहा हूं। मोदी जी नफरत भरे भाषणों के सबसे वीभत्स रूप में शामिल हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी स्वरूप के हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सार्वजनिक चर्चा की गरिमा को कम करने के साथ ही प्रधान मंत्री के कार्यालय की गंभीरता को भी कम किया है।
अतीत में किसी भी प्रधान मंत्री ने इस तरह के घृणित, असंसदीय और असभ्य शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। मोदी के भाषणों का मकसद समाज के एक विशिष्ट वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाना था।
Manmohan Singh on PM Modi – मनमोहन सिंह ने लिखा कि उन्होंने कुछ झूठे बयानों के लिए भी मुझे जिम्मेदार ठहराया है। मैंने अपने जीवन में कभी भी ऐसा नहीं कहा है।
दरअसल पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का बताया था।