Accident – बारुईपुर में लॉरी और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई है।
Accident
गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे सूर्यपुर हाट से जादवपुर जाने के क्रम में पिकअप वैन सबसे पहले एक लाइट पोस्ट से टकरायी।
तभी वैन पीछे से आ रही लॉरी से टकरा गई। पिकअप वैन में सवार दो सब्जी विक्रेताओं की मौके पर ही मौत हो गई। ३ घायल हो गए।
हालत बिगड़ने पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लॉरी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
Share from here
