Advertisement
breaking news

Anshuman Gaekwad – पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

खेल

Anshuman Gaekwad – पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमान गायकवाड़ का 71 साल की उम्र में वडोदरा में कल रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे।

Advertisement

Anshuman Gaekwad

गायकवाड़ ने 1975 से 1987 के बीच भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। अपने खेल करियर के बाद वह चयनकर्ता बने और फिर राष्ट्रीय टीम के कोच भी बने।

हाल ही में जब उनकी बीमारी की खबर सामने आई थी, तो कई पूर्व क्रिकेटरों ने बीसीसीआई से उनकी मदद करने की अपील की थी

बाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनके इलाज के लिए 1 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी।अंशुमान पहले इलाज के लिए लंदन गए और बाद में उन्हें वडोदरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीएम ने अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा- “श्री अंशुमन गायकवाड़ जी को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।

वे एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और उत्कृष्ट कोच थे. उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।ओम शांति।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari