Ashwini Vaishnaw on Rail Accidents – लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुस्से में दिखे। रेलगाड़ियों की सुरक्षा के लिए कवच सिस्टम के पूरे देश में लागू किए जाने के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा हो गया।
Ashwini Vaishnaw on Rail Accidents
रेल मंत्री ने कहा कि कवच सिस्टम को कांग्रेस के राज में फेल घोषित कर दिया गया था। जब 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका संज्ञान लिया और इस पर काम चालू किया गया।
2019 में इसको सुरक्षा का मानकों पर खरा उतरने के बाद और कई ट्रायल हुए। अब 3000 किमी. के रेलवे ट्रैक पर इसे लगाने का काम किया जा रहा है।
Ashwini Vaishnaw on Rail Accidents – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यही लोग रेलमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में रेल दुर्घटनाओं में थोड़ी सी कमी (.24 से .19) पर बयान दिए जाने पर ताली बजाते थे
आज ये लोग 0.19 से .03 इंडेक्स होने पर भी इसको मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अपने 58 साल के राज में रेल दुर्घटना रोकने के लिए कोई सिस्टम क्यों नहीं लगवा सके।
क्या ये लोग रोजाना यात्रा करने वाले 2 करोड़ पैसेंजरों के मन में डर भरना चाहते है। रेल मंत्री वैष्णव ने 12 लाख रेलवे कर्मचारियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए सांसदों से मेजें थपथपाने को कहा।