Supreme Court

Supreme Court Hearing on RG Kar – सुप्रीम कोर्ट ने दिया आंदोलनरत डॉक्टरों को मंगलवार शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का निर्देश

कोलकाता दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Supreme Court Hearing on RG Kar – सुप्रीम कोर्ट ने आंदोलनरत डॉक्टरों को काम पर लौटने को कहा है।

Supreme Court Hearing on RG Kar

सोमवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने डाक्टरों को काम पर लौटने का समय भी तय कर दिया है।

पीठ ने स्पष्ट किया कि वे मंगलवार शाम पांच बजे तक काम पर लौट आएं नहीं तो भविष्य में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि नौ अगस्त को आरजी कर की घटना के बाद से जूनियर डॉक्टरों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।

वे न्याय की मांग को लेकर सड़क पर हैं। सोमवार की सुनवाई में जब यह विषय आया तो सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि डॉक्टरों को काम पर लौटना होगा।

कोर्ट ने कहा कि ”हम सभी जानते हैं कि वास्तविक स्थिति क्या है लेकिन डॉक्टरों को काम पर वापस जाना होगा।” हमने उनकी सुरक्षा के लिए निर्देश दिये हैं।

Share from here