Advertisement

Hatibagan Nabin Pally बना रहा थिएटर पाड़ा, देगा थिएटर बचाने का संदेश

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। Hatibagan Nabin Pally द्वारा इस साल थियेटर पाड़ा की थीम पर पूजा पण्डाल बनाया जा रहा है।

Advertisement

Hatibagan Nabin Pally

दुर्गोत्सव के मुख्य आयोजक दीप्तो घोष ने बताया कि पिछले साल हमने सुकुमार राय का आबोल ताबोल पाड़ा किया था। इसी क्रम में इस बार हम थिएटर पाड़ा बना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हाथी बागान से स्कॉटिश चर्च स्कूल जाने के दौरान बीच में राजा राजकृष्ण स्ट्रीट नाम की एक जगह है।

एक समय में यहां थिएटर हुआ करते थे लेकिन आज वहां मल्टी स्टोरेड, शापिंग माल बन गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें बिजोल और विश्वरूपा अब मल्टी स्टोरेड बन गए जबकि रंगमहल थिएटर शॉपिंग मॉल के रूप में तब्दील हो गया। वहीं सरकारीना और रंगोना की हालत भी खराब है और ऐसा लगता है कि जल्द ही ये भी बन्द हो जाएंगे।

घोष ने बताया कि इस साल हमारा प्रयास इन व्यवसायिक थिएटरों को बचाने का है। क्योंकि यदि ऐसा ही चलता रहा अगले दस वर्षो में यहां के सभी थिएटर बन्द हो जाएंगे। और हमारी नई पीढ़ी को पता भी नही चलेगा कि हाथी बागान में थियेटर पाड़ा नाम की कोई चीज थी।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा लोगों को बताने का एक बड़ा प्लेटफार्म है इसलिए हम सभी को यह दिखा कर कहना चाहते है कि आप सभी मिल कर बन्द होते इन थिएटरों को बचाइए।।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari