ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद का निधन

विदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
ओमान के 79 वर्षीय सुल्तान कबूस बिन सईद का शुक्रवार को निधन हो गया। सुल्तान के निधन के बाद शनिवार को ओमान में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। ओमान सुल्तान ने गुट निरपेक्ष देशों की नीति अपनाई और वह अरब जगत में बड़े सम्मान के साथ देखे गए। उन्होंने 49 वर्षों तक शासन किया।
ओमान के शाही परिवार में मंत्रणा चल रही है कि कबूस बिन सैद के स्थान पर किसे  सुल्तान बनाया जाएग। इसके लिए अगले 72 घंटों में फ़ैसला किए जाने की सूचना है। सुल्तान कबूस के कोई संतान अथवा भाई नहीं है। इसलिए उन्होंने सन 2011 में अपने उत्तराधिकारी के लिए एक क़ानूनन  नीति बनाई थी। इस नीति के अनुसार निर्धारित 72 घंटों में फ़ैसला नहीं होता है, तो दिवंगत शाह दो अक्षर में जिस भी उत्तराधिकारी का नाम लिख कर जाएंगे, उन्हें उत्तराधिकारी बना दिया जाएगा। हालाकि उनके करीब के रिश्ते में तीन भतीजे हैं। इनके नाम हैं– असद, शाहिब और हैठेम बिन तारिक अल सैद हैं।
सरकारी ख़बरों में कहा जा रहा है कि 79 वर्षीय सुल्तान कबूस कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वह जर्मनी और ब्रसेल्स में उपचार कराने के बाद हाल में राजधानी मस्कट पहुँचे थे।
Share from here