Ratan Tata – सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। वे 86 साल के थे। इस खबर से बिजनेस जगत समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।
Ratan Tata
रतन टाटा ऐसी शख्सियत थे, जिनके जैसा बन पाना हर किसी के बस की बात नहीं। बिजनेस सेक्टर में बड़ा नाम होने के साथ ही उनकी पहचान एक दरियादिल इंसान की भी थी, जिसके कई उदाहरण मौजूद हैं।
रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बढ़ती उम्र के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियां थीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं और उद्योगपतियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।