Cyclone Dana – चक्रवात दाना जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे हवाएं तेज गति से चल रही है, मौसम भी बदल रहा है। आज रात से कल सुबह के बीच इसके लैंडफ़ाल का अनुमान लगाया जा रहा है।
Cyclone Dana
इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि वे आज रात नबान्न में ही रहेंगी और चक्रवात की परिस्थिति पर नजर रखेंगी।
प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने ‘दाना’ आने से पहले की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि निचले इलाकों से 3 लाख 56 हजार 941 लोगों की पहचान की गई है।
1 लाख 59 हजार 837 लोग सहमति से चले। 851 शिविर चलाये जा रहे हैं। 83 हजार 547 लोग राहत शिविरों में हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सोचना गलत है कि cyclone dana से पश्चिम बंगाल में कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा, मानव जीवन सबसे कीमती चीज है। यह जीवन बचाने की लड़ाई है। मैं आज रात नवान्न में रुकूँगी।”
उन्होंने कहा रेस्क्यू टीम काम करेगी, मैं हर चीज पर नजर रखूंगी। सीएम ने कहा कि पैनिक न होएं और जरूरत होने पर 033-2214 3526 और 1070 – इन दो हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
सीएम ममता ने कहा, अफवाहों पर ध्यान न दें, यह हास्यास्पद नहीं है। सावधान रहें सतर्क रहें। उल्लेखनीय है कि चक्रवात दाना के आज रात लैंडफ़ाल की संभावना है।
