Advertisement
bjp

BJP को जनवरी में मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

देश

BJP – महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म होते ही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज होगी। इस सिलसिले में बीजेपी ने 22 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक 22 नवंबर को बीजेपी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और सभी प्रदेश अध्यक्षों सहित संगठन से जुड़े शीर्ष नेताओं के साथ संगठन की चुनावी प्रक्रिया को लेकर बैठक की जाएगी।

ये बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाई है जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा इस बैठक में हर राज्य से प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री भी शामिल होंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari