Advertisement
breaking news

konnagar – प्रेमी को शादी करने का दबाव! कोन्नगर में लड़की की अचानक छत से गिरकर मौत

बंगाल

konnagar – कोन्नगर में घर की छत से गिरने से एक युवती की मौत हो गई है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी।

Advertisement

konnagar

यह हादसा है या आत्महत्या, इसकी जांच की जा रही है। लड़की की मां का दावा है कि जिस शख्स से लड़की का रिश्ता था वह निर्दोष है।

लड़की की माँ ने दावा किया कि उसकी बेटी बार-बार युवक पर शादी का दबाव बना रही थी। परिवार के लोगों के अनुसार युवती अपने पालतू पक्षी के साथ घर की छत पर बैठी थी।

स्थानीय लोगों ने उसे छत से नीचे सड़क पर गिरते देखा। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसके शव को उत्तरपाड़ा स्टेट जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया।

लड़की की मां ने बताया कि दीपांजना का एक लड़के से रिश्ता था। वह युवक पर शादी करने का दबाव बना रही था। लेकिन युवक ने दो साल का समय मांगा।

मंगलवार को युवती की युवक से फोन पर कुछ बातचीत हुई। उसके बाद ये हुआ। मृतक की मां के शब्दों में, लड़का बहुत अच्छा है। उसकी कोई गलती नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari