Advertisement
Adani Group

Adani Group के खिलाफ अमेरिका मे रिश्वत के आरोप, शेयरों में 20 प्रतिशत तक गिरावट

देश विदेश

Adani Group – भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और छह अन्य पर अमेरिकी अभियोजकों ने अनुबंधों के लिए रिश्वत देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisement

Adani Group

सौर ऊर्जा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर 2,110 करोड़ रुपए ($265 मिलियन) की रिश्वत देने का आरोप लगा है।

कथित तौर पर रिश्वत 2020 और 2024 के बीच दी गई थी। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी ने भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देकर अरबों डॉलर के सौर ऊर्जा अनुबंधों को हासिल किया।

इन आरोपों के बाद Adani Group के ज्यादातर स्टॉक 10 से लेकर 20 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अदाणी ग्रुप ने धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोपों पर बयान जारी करके सफाई दी है। ग्रुप का कहना है कि अदाणी ग्रीन के निवेशकों पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है।

अदाणी ग्रुप ने यह भी कहा कि वह नियमों का पूरी तरह पालन करता है और अपने सभी कानूनी विकल्पों पर विचार करेगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari