breaking news

Sudarshana Mukherjee – तृणमूल पार्षद के घर घुसा अज्ञात व्यक्ति

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Sudarshana Mukherjee – वार्ड नंबर 68 की तृणमूल पार्षद सुदर्शना मुखर्जी के घर में अज्ञात व्यक्ति के घुसने की घटना घटी है।

Sudarshana Mukherjee

पार्षद के घर के तीसरे तल्ले पर व्यक्ति को देखा गया। घटना से पार्षद सुदर्शन मुखोपाध्याय भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक व्यक्ति जब तीसरी मंजिल पर पहुँचा तभी घर की नौकरानी ने उसे देख लिया। खबर गरियाहाट थाने तक गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ लिया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले वार्ड नंबर 108 के तृणमूल पार्षद सुशांत घोष पर उनके घर के बाहर हमले की कोशिश की घटना घटी थी।

इसके बाद से लोगों में डर है और इस बीच ऐसी घटना से डर स्वाभाविक है। बताया जा रहा है कि पार्षद के घर पर काम चल रहा है।

इसलिए मिस्त्री के आने जाने के किए दरवाजा खुला रहता है। दरवाजा खुला रहने के कारण अज्ञात व्यक्ति आसानी से घर मे घुस गया।

Share from here