Advertisement
breaking news

Kasba – पार्षद पर हमले मामले में बिहार से एक और गिरफ्तार

कोलकाता

Kasba पार्षद पर हमले के मामले में स्कूटर चालक गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण शर्मा को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

Kasba

उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जाएगा। गिरफ्तारियों की कुल संख्या बढ़कर 7 हो गई। उल्लेखनीय है कि कसबा के तृणमूल पार्षद सुशांत घोष पर 15 नवंबर की शाम घर के सामने हमले की कोशिश हुई थी।

बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें नजदीक से गोली मारने की कोशिश की थी लेकिन बंदूक का ट्रिगर लॉक होने के कारण वो असफल रहे।

कोलकाता पुलिस ने 6 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब स्कूटर चालक लक्ष्मण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari