नहीं रहे नरेश अग्रवाल

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। हिन्दी दैनिक विश्वमित्र के निदेशक नरेश चंद्र अग्रवाल का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार केवडातल्ला में हुआ। उनके पुत्र योगेश चंद्र अग्रवाल ने मुखाग्नि दी।

अग्रवाल के निधन पर महानगर की तमाम सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं, राजनितिक हस्तियों तथा गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनकी स्मृति में आगामी रविवार को बालीगंज स्थित हल्दीराम बैंक्वेट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रार्थना सभा बैठक का आयोजन किया गया है।

नरेश अग्रवाल विश्वमित्र के संपादक प्रकाश चंद्र अग्रवाल के अनुज थे। समाचार पत्र क्षेत्र की विवध विधाओं में सिद्धहस्त अग्रवाल की भाषा पर कड़ी पकड़ थी। ख़बरों की त्रुटियाँ पकड़ने में कोई सानी नहीं था। उनकी नजर हर क्षेत्र की ख़बरों पर रहती थी।

Share from here