pantaloons national nathem staff suspended

कोलकाता – राष्ट्रगान गाने पर 25 कर्मियों को बर्खास्त करने का दावा, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottPantaloons

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान गाने पर पैंटालूंस ने कोलकाता शाखा के 25 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। इस प्रकार के विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसमे एक कर्मचारी अपनी आप बीती बता रहा है। जिसमे यह भी बताया जा रहा है कि पैंटालून के इस फैसले के खिलाफ कर्मचारी छह दिन से धरना दे रहे हैं।

इस वाकये पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। बीजेपी नेता वाई सत्य कुमार ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा है कि यह लोग छह दिन धरने पर बैठे हैं। राष्ट्रीय गान हमारा गौरव है। इसे गाने के लिए किसी को कैसे सजा दी जा सकती है?

सोशल मीडिया पर लोग पैंटालून का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। इस बारे में पैंटालून की कोलकाता शाखा के कुछ अधिकारियों ने संपर्क करने पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। हालांकि ट्विटर पर पैंटालून ने अपनी बात रखी है और कहा है कि यह आधारहीन और झूठी खबर है। पैंटालून ने लिखा कि कुछ दिन पहले अनुशासनहीनता के कारण कुछ कर्मचारियों को बर्खास्त करने की नोटिस दी गयी थी जिसकी निष्पक्ष प्रक्रिया से जांच की जा रही है। आगे लिखते हुए पैंटालून ने कहा कि कुछ गुमराह कर्मचारी और कुछ बाहरी उपद्रवियों के समूह ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए अवैध रूप से कैमैक स्ट्रीट स्टोर के परिसर के एक हिस्से पर कब्जा कर रखा है।

Share from here