breaking news

India Bangladesh – हिंदुओं पर अत्याचार के बीच आज भारतीय विदेश सचिव का बांग्लादेश दौरा

देश विदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

India Bangladesh – विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज बांग्लादेश का एक दिवसीय दौरा करेंगे। ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब यूनुस सरकार में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है।

India Bangladesh

मिसरी अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। इस दौरान वह हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत की चिंताओं को ढाका के समक्ष उठाएंगे।

उनका बांग्लादेश के कार्यवाहक विदेश मंत्री मोहम्मद तौहीद हुसैन से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।मिसरी 12 घंटे की यात्रा के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से भी मुलाकात कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार मिस्री की यात्रा के दौरान बांग्लादेश हसीना को भारत द्वारा शरण दिए जाने पर अपनी चिंता व्यक्त कर सकता है।

अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जिसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों तनाव में आ गया।

Share from here