Governor – भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
Governor
उनकी जगह हरिबाबू कम्भपति को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया है।
पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर बनाया गया है। केरल के राज्यपाल के रूप में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को नियुक्त किया गया।
जनरल डॉ. वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके साथ ही 5 राज्यों को नए राज्यपाल मिल गए हैं।
Share from here
