breaking news

Champahati – चंपाहाटी में भयानक विस्फोट, 3 गंभीर रूप से जले

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Champahati में शनिवार दोपहर भयानक विस्फोट हुआ जिसमे 3 लोग गम्भीर रूप से जल गये हैं। घटना आज दोपहर चंपाहाटी ग्राम पंचायत के हरल गांव के सरदारपारा में घटी।

Champahati

इस घटना में पिंटू मंडल, शुभंकर सरदार और भक्ति सरदार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिंटू मंडल के घर के अंदर पटाखे बनाए जाते थे।

बारुईपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विस्फोट कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार दोपहर पिंटू के घर से तेज आवाजें आई। उसके घर में आग लग गई।

विस्फोट की तीव्रता के कारण घर की दीवारें ढह गईं। स्थानीय लोगों ने इस स्थिति में तीन घायल लोगों को बचाया। उन्हें भर्ती के लिए अस्पताल में ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि 2023 में एगरा की एक पटाखा कारखने में भयानक विस्फोट हुआ था। विस्फोट में कारखाने के मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में ओडिशा में उनकी मृत्यु हो गई थी।

Share from here