Winter Update

Winter – नए साल पर और गिरेगा पारा, बढ़ सकती है ठंड

कोलकाता

Winter – पूरे दिसंबर माह में सर्दी न के बराबर पड़ी लेकिन नए साल से मौसम बदल जायेगा। अलीपुर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पहली जनवरी से ठंड का एहसास होने लगेगा।

winter

पूर्वानुमान में पारे में गिरावट की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों ने कहा है कि नये साल में ठंड का इंतजार खत्म होगा। जनवरी की शुरुआत में तापमान में काफी गिरावट आ सकती है।

तापमान में अधिकतम 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। परिणामस्वरूप, शीत ऋतु जैसा माहौल निर्मित हो सकता है। हालाँकि, नए साल के लिए पूर्वानुमान बहुत ज्यादा ठंड का नहीं, बल्कि हल्की सर्दी का है।

तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। कोलकाता में आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस है। अलीपुर में तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। धीरे धीरे इसके और गिरने की संभावना है।

Share from here