Census cm suvendu adhikari

CM Suvendu Adhikari – पिछली सरकार ने लोगों को बांटने का काम किया – काजीपाड़ा में छठ पूजा कार्यक्रम से बोले सीएम

बंगाल

CM Suvendu Adhikari – पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज हावड़ा के काजीपाड़ा में छठ पूजा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

CM Suvendu Adhikari

इस दौरान उन्होंने कम्युनिस्ट और तृणमूल शासन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 34 साल के कम्युनिस्ट नास्तिकता और 15 साल के तृणमूल के ‘जमात प्रेम’ ने त्योहारों को लेकर भी समाज में बंटवारे की स्थिति पैदा की थी।

उन्होंने कहा “पिछली सरकार का एकमात्र एजेंडा भाषा के आधार पर सनातनियों को बांटना था। उन्होंने बिहार, उत्तर प्रदेश और मराठी मूल के लोगों को ‘बाहरी’ करार दिया, जबकि बांग्लादेश से आए घुसपैठियों का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया।”

तृणमूल पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि 15 सालों में उन्होंने बंगाल के रीति-रिवाजों और परंपराओं को सुनियोजित तरीके से नष्ट कर दिया है।

उन्होंने कहा “पितृपक्ष के दौरान पूजा उद्घाटन, रामनवमी के जुलूसों पर पत्थर फेंकने की घटना हुई।” सीएम सुवेंदु ने आगे कहा कि नंदीग्राम और रेजीनगर के चुनाव परिणाम साफ दिखाते हैं कि अब अल्पसंख्यक समुदाय भी मौजूदा सरकार के पक्ष में है।

सीएम ने कहा, विपक्ष ने 15 वर्षों तक भाषा के नाम पर सनातनियों के बीच फूट डालकर शासन किया और 20,000 से 30,000 करोड़ रुपये विदेश भेज दिए।

CM Suvendu Adhikari ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं किसी को नहीं बख्शूंगा। मैं सबको जेल में डाल दूंगा। अभी तो सिर्फ छह महीने हुए हैं; आगे अभी बहुत कुछ होना बाकी है।”

Share from here