cm mamata met governor dhankhar

राज्यपाल धनखड़ से मिलने पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करने के लिए राज भवन कोलकाता में पहुंची हैं। हालांकि किस मुद्दे पर बात हो रही है, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। बताया गया है कि राज्य के हिंसक हालात, विश्वविद्यालयों में अराजक परिस्थिति और विधानसभा में राज्यपाल और सरकार के बीच टकराव को लेकर चर्चा होनी है।

दरअसल पिछले साल जुलाई महीने में जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी। उसके बाद से किसी न किसी मुद्दे पर दोनों के बीच टकराव होता रहा है।

Share from here