Advertisement
nirbhaya rape death warrent

निर्भया केस : दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे दी जाएगी फांसी

देश

नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को निर्भया के दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। एडिशनल सेशंस जज धर्मेंद्र राणा ने 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी देने का आदेश जारी किया है।

Advertisement

सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट को स्टेटस रिपोर्ट सौंपा। सरकारी वकील राजीव मोहन ने कोर्ट को बताया कि चार दोषियों में से तीन ने सभी कानूनी विकल्प आजमा लिया है। आज की डेट में कोई भी याचिका लंबित नहीं है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने दोषियों को सात दिनों का समय दिया था। राजीव मोहन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी जानकारी कोर्ट को दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रिजन रूल्स के मुताबिक दया याचिका खारिज किए जाने के बाद जेल प्रशासन को डेथ वारंट के लिए कोर्ट में याचिका दायर करना होता है। इसलिए जेल प्रशासन ने ये याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि ट्रायल कोर्ट मेरिट के आधार पर फैसला कर सकता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari