breaking news

Body Found Kolkata – सुबह सुबह शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता

Body Found Kolkata – कोलकाता में शनिवार सुबह सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है जिसके बाद लोगों में डर का माहौल है।

Body Found Kolkata

पुलिस ने रेसकोर्स क्षेत्र से शव बरामद किया। ये जांच का विषय है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम शमशाद है।

वह इस क्षेत्र में अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम करता था। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव सड़क के किनारे टिन शेड के एक हिस्से से लटका हुआ पाया।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि शमशाद ने आत्महत्या की है। शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share from here