Advertisement
breaking news

Uttar Dinajpur Goalpokhar- पुलिस पर गोली चलाकर फरार हुए सज्जाक की पुलिस की गोली लगने से….

बंगाल

Uttar Dinajpur Goalpokhar – उत्तर दिनाजपुर के ग्वालपोखर में पुलिस अधिकारी पर गोली चलाने के बाद फरार हुआ सज्जाक आलम आज पुलिस के जाल में आ गया।

Advertisement

Uttar Dinajpur Goalpokhar

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सज्जाक आलम को बांग्लादेश की ओर भागते समय सीमा क्षेत्र में गोली मार दी। गोली लगने से सज्जाक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है लेकिन पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान नही आया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को रायगंज अदालत से जेल लौटते समय हत्या और डकैती मामले में विचाराधीन कैदी सज्जाक आलम ने ग्वालपोखर के पंजीपाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पुलिस पर गोलीबारी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और फरार हो गया।

पुलिस को तबसे उसकी तलाश थी। उसकी भागने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने उस पर दो लाख रुपए का इनाम भी रखा था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari