Advertisement

श्याम कीर्तन में दर्शाया खाटू श्याम का मंदिर

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। श्याम बाबा के कीर्तन में जयपुर के खाटू श्याम मंदिर की आकृति को दर्शाया गया। बताया गया कि इस प्रकार का यह पहला प्रयास था।

Advertisement

रविवार को संपन्न हुए कीर्तन में श्याम भक्त परिवार मंडल के सदस्यों ने बाबा की ज्योत के साथ भाव और भक्ति भरे भजनों की प्रस्तुतियां दे कर सभी को रिझाया।

इस अवसर पर बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमल किशोर, बबीता, सिंटू, और आंचल चिरानिया ने किया।

इस अवसर पर भजन गायक अजय रुइया, अधिवक्ता रणजीत कुमार मूंधड़ा, श्याम गुप्ता, संतोष अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल के अलावा और भी श्याम भक्तों ने प्रमुखता से उपस्थिति दर्ज कराई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari