Advertisement

Malda – फिर पुलिस को निशाना बनाकर चली गोली, 2 गिरफ्तार

बंगाल

Malda – ग्वालपोखर के बाद कालियाचक। राज्य में फिर पुलिस को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई है। घटना में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

Malda

घटना में अन्य अपराधी फरार हो गए हैं। बताया गया कि ये गोलीबारी फेंसेडिल तस्करों ने की। पुलिस को गोपनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि मालदा के महदीपुर सीमांत स्थित सैलापुर बॉर्डर पर अवैध कफ सिरप की तस्करी की जा रही है।

पुलिस बल ने सीमा क्षेत्र पर छापा मारा। पुलिस ने तस्करों से आत्मसमर्पण करने को कहा। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की।

इस घटना में मिथुन शेख और मधु मंडल नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभी भी दस फरार है। गिरफ्तार के पास से एक 7 एमएम पिस्तौल, मैगजीन, 2 राउंड गोलियां और भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप जब्त किया गया।

इससे पहले 15 जनवरी को ग्वालपोखर में पुलिस पर हमला हुआ था। दो दिन बाद घटना का आरोपी सज्जाक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari