Advertisement

West Bengal – फिर दो रोहिंग्या गिरफ्तार

बंगाल

West Bengal – राज्य से फिर 2 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया है। कृष्णगंज थाने की पुलिस ने कल रात भजनघाट इलाके से दो रोहिंग्यों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

West Bengal

दोनों हैदराबाद में काम कर रहे थे। बंगाल वापसी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों रोहिंग्या बांग्लादेश में रोहिंग्या कैंप में रहते थे।

उनके नाम मोहमद जावेद और मोहम्मद नूर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वे एक साल पहले अवैध रूप से भारत में घुसे थे और फिर काम के लिए हैदराबाद चले गए।

दोनों युवक फिर से बांग्लादेश भागने की योजना बना रहे थे। कल जब वे भजनघाट इलाके में घूमते दिखे तो पुलिस को उन पर शक हुआ।

बाद में कृष्णगंज थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari