Advertisement
breaking news

Sealdah Fire – सियालदह स्टेशन के पास लगी आग

कोलकाता

Sealdah Fire – शहर में फिर आग लगने की घटना घटी है। इस बार आग गुरुवार रात को सियालदह फ्लाईओवर के नीचे लगी।

Advertisement

Sealdah Fire

आग में कई दुकानें नष्ट हो गई। खबर मिलने पर सात दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। बाद में तीन और इंजन मौके पर पहुँचे।

स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11:45 बजे फ्लाईओवर के नीचे चाय और फलों की एक दुकान में आग लग गई।

घना इलाका होने के कारण अग्निशमन कर्मियों ने सियालदह फ्लाईओवर से आग बुझाने की कोशिश की। आग के कारण क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया।

रेलवे पुलिस के साथ-साथ मुचिपारा थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आग के कारणों का पता नही चल पाया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari