sunlight news

बीजेपी सांसद सुरेश प्रभु ने खुद को किया क्वारंटाइन

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुरेश प्रभु ने सऊदी अरब से लौटने के बाद खुद को आइसोलेट किया है। सुरेश प्रभु 10 मार्च को गए थे इसके बाद जब वह भारत लौटे तो उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया था। टेस्ट निगेटिव आया, लेकिन एहतिहातन सुरेश प्रभु ने खुद को 14 दिन तक आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है।

वह अपने घर पर होम क्वारंटाइन हैं। इस दौरान न तो वह किसी से मिल सकते हैं और न ही कोई उनके पास जा सकता है। एक मेडिकल टीम बकायदा उनके घर पर तैनात की गई है।

देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 141 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। कोरोना के संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच लोगों ने एहतिहातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने खुद को होम क्वारंटाइन में रखने का फैसला किया था।

Share from here