Advertisement

आइसोलेशन में गए अमिताभ बच्चन, शेयर की हाथ पर लगी BMC की मुहर की तस्वीर

देश

दुनियाभर में कोरोना वायरस का खतरा दिन पर दिन बढ़ रहा है, जिसके कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से हर किसी को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है एवं बेवजह घर से बाहर निकलने की मनाही की जा रही है। इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सुरक्षा को ध्यान में रखकर फिल्म जगत में सभी तरह की शूटिंग को स्थगित कर दिया गया।

Advertisement

कई फिल्मी हस्तियां भी बाहर जाने से बच रही हैं और घर में ही समय बीता रहे हैं। हाल ही में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को सुरक्षा की दृष्टि से आइसोलेशन में रखा गया था। अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस महामारी से बचने के लिए स्वयं को आइसोलेशन में रखा है। इसकी जानकारी अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपने हाथ की एक तस्वीर शेयर कर दी है, जिसमें उनके हाथ पर एक स्टाम्प लगा है।


इस स्टाम्प में सेल्फ आइसोलेशन यानी कोरंटाइन होने के बारे में लिखा गया है। यह स्टाम्प बीएमसी की ओर से उन लोगों पर लगाई जा रही है, जो कॉरेंटाइन में हैं। इसके कैप्शन में अमिताभ ने लिखा-‘मुंबई में मतदाता स्याही से हाथों पर मोहर लगना शुरू हो गया .. सुरक्षित रहें, सतर्क रहें!’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari