IPL – आज आईपीएल में 2 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी।
IPL
पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने होंगे। मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। टॉस 3 बजे होगा। वहीं, दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें शाम 7.30 बजे भिड़ेंगी।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था। लेकिन हैदराबाद को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था।
राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।
इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स प्वॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर काबिज है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया था, लेकिन इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रनों से हरा दिया।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा और मुकेश कुमार. इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन-अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी और एडम ज़म्पा.