breaking news

Duttapukur – दत्तपुकुर में गाड़ी से विस्फोटक और प्रतिबंधित रसायन मिलने की आशंका; एक हिरासत में

बंगाल

Duttapukur – पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेशोर रोड पर एक गाड़ी से विस्फोटक सामग्री मिलने की खबर है।

पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है और मामला दर्ज किया है। स्थिति को देखते हुए एनएसजी (NSG) और एनआईए (NIA) की टीमें मौके पर गईं।

जेशर रोड पर एक सफेद रंग की संदिग्ध कार लावारिस हालत में सड़क किनारे खड़ी मिली, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने घेरे में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार के अंदर कोई तरल केमिकल मौजूद है।

घटनास्थल पर बारसात जिला पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारी, केंद्रीय बल, बम स्क्वायड और एनआईए के अधिकारी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।

जांचकर्ताओं का शुरुआती आकलन यह है कि वाहन में मिले सामानों में भारी विस्फोटक नही था। उसे कोलकाता ले जाने की योजना थी।

हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इन चीजों को ठीक कहाँ ले जाया जा रहा था या किस मकसद से ले जाया जा रहा था।

Share from here