Waqf Amendment Bill – संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया है और चर्चा की शुरुआत की है।
Waqf Amendment Bill
किरेन रिजिजू ने कहा नए वक्फ बिल का नाम ‘उम्मीद’ (UMEED) हो गया है। इस संशोधित बिल से नया सवेरा आने वाला है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि हमने बिल को खुले मन से पेश किया है। करोड़ों मुसलमानों को फायदा होगा, मुसलमानों ने बिल का स्वागत किया है। बोर्ड के ऑडिट करने का भी प्रावधान रखा गया है।
बिल पेश होने से पहले सदन में विपक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान हंगामा देखने को मिला। इस बिल पर 25 राज्यों ने सुझाव दिए हैं। अब वक्फ के किसी भी फैसले को चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि विरोध करने वालों का हृदय परिवर्तन होगा।
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर आज बिल नहीं लाते तो संसद भवन भी वक्फ का हो जाता। संसद भवन पर भी वक्फ ने दावा किया है। यूपीए सरकार ने दिल्ली में 123 संपत्तियां वक्फ को दी हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी मस्जिद के प्रबंधन में दखल नहीं दे रहे हैं। ये बिल किसी धर्म के विरोध में नहीं है। ये सिर्फ संपत्ति का मामला है। धार्मिक संस्थानों से इस बिल का कोई लेना देना नहीं है।
Waqf Amendment Bill – वक्फ बोर्ड कानून के दायरे में होगा। बिल पर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। बोर्ड में 10 सदस्य मुस्लिम समुदाय से होंगे।
10 सदस्यों में 2 महिलाएं अनिवार्य होंगी, वक्फ बोर्ड में 3 सांसद होंगे, 1 सदस्य बार काउंसिल से होगा, दो प्रोफेशनल्स होंगे, बोर्ड में मुसलमानों के हर वर्ग के सदस्य होंगे, 4 गैर मुस्लिम से ज्यादा सदस्य नहीं हो सकते।
Waqf Amendment Bill – केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा वक्फ प्रॉपर्टी भारत में है, फिर भी मुसलमान गरीब क्यों है? गरीब मुसलमानों के लिए संपत्ति का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। कांग्रेस ने सत्ता के लिए मुसलमानों को वोट बैंक बनाया है। देश में 8.72 लाख वक्फ की संपत्तियां हैं।
किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो CAA का भी विरोध कर रहे थे, कहा गया था कि मुसलमानों की नागरिकता छीन जाएगी, क्या आप माफी मानेंगे, आपने झूठ बोला था।
Waqf Amendment Bill – किरेन रिजिजू ने कहा कि बिल का विरोध करने वाली पार्टियों को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है।मैं बाकी दलों से अपील करूंगा कि वो कांग्रेस के झांसे में न आएं।

 
	 
