Ultadanga – खिड़की की ग्रिल काटकर चोरी, 1 करोड़ से ज्यादा…

कोलकाता

Ultadanga – उल्टाडांगा में खिड़की की ग्रिल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। रात के अंधेरे में बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती के घर से नकदी और जेवरात समेत करीब 1.25 करोड़ की संपत्ति चुरा ली।

Ultadanga

पुलिस ने शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पता चला है कि बुजुर्ग बजाज दंपती उल्टाडांगा के उस घर में अपने बच्चों के साथ रहते हैं।

बताया गया कि सुबह जब देखा गया तो खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। पूरे घर का सामान इधर उधर हो रखा था। कुछ भी नहीं था। नकदी, सोना, आभूषण, जो कुछ भी था, सब गायब था।

इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक घर के पास ही पुलिस स्टेशन है। मुख्य सड़क पास में ही है। इसके बावजूद यह घटना कैसे हुई? पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari