Advertisement
weather update

Weather Update – बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता बंगाल

Weather Update – अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और इसके प्रभाव से राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisement

Weather Update

शनिवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

रविवार को भी कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। रविवार को दक्षिण 24 परगना में कुछ जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari