कनिका कपूर की पांचवीं कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

लखनऊ। कनिका कपूर की पांचवी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एसपीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की सेहत स्थिर है और वह सामान्य रूप से भोजन ले रही हैं।

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमान की ओर से मंगलवार को उन खबरों का खण्डन किया गया, जिसमें कनिका की हालत ठीक नहीं होने की बात कही जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें झूठी हैं, ये महज अफवाह है । कनिका कपूर की सेहत सामान्य है और चिन्ता की कोई बात नहीं है।

पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद चिकिसकों ने उनकी दवाओं और खानपान में कुछ बदलाव किया है। कोरोना वार्ड में भर्ती अन्य तीन संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें छुट्टी दे दी गई है। सोमवार को तीन और संदिग्ध भर्ती हुए हैं।

दरअसल कोरोना वायरस से संक्रमित कनिका कपूर की पिछली चार रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। इसके बाद पांचवी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद ही कई तरह अफवाहें सोशल मीडिया में आने लगी। हालांकि अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डरने वाली कोई बात नहीं है। चिकित्सकों के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की हर अड़तालीस घंटे के बाद जांच की जाती है। ये इलाज की प्रक्रिया का हिस्सा है।

Share from here