Advertisement

पश्चिम बंगाल- कोरोना का संक्रमण, पीड़ितों की कुल संख्या 27 हुई

कोलकाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार अपराह्न एक और व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह उत्तर 24 परगना के बेलघरिया के निवासी हैं।

Advertisement

बेलियाघाटा नाइसेड में सोमवार को उनके खून के नमूने की जांच हुई थी जिसकी रिपोर्ट मंगलवार अपराह्न आई है। इसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पीड़ित व्यक्ति की उम्र 57 साल है। बेलघरिया के जेनिथ अस्पताल में भर्ती हैं। 23 मार्च से बीमार थे। इसके साथ ही कोरोना से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

सोमवार सुबह से मंगलवार अपराह्न तक कुल पांच लोग इससे संक्रमित हुए हैं। सोमवार सुबह के समय पीड़ितों की कुल संख्या 22 थी जो अब बढ़कर 27 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि इन 27 लोगों में से तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोग स्वस्थ हुए हैं। हालांकि उन्हें अभी स्वस्थ घोषित कर घर नहीं भेजा गया है। लेकिन बताया गया है कि इलाज के बाद उनके खून के नमूने की जांच में नेगेटिव रिपोर्ट आई है। उन्हें जल्द स्वास्थ्य विभाग घर भेजेगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari