Advertisement
breaking news

WPL 2026 – 9 जनवरी से शुरू होगा सीजन, देखें मेगा ऑक्शन की अपडेट..

खेल

WPL 2026 – विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की तारीख का ऐलान हो गया है। सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होगी और फाइनल मैच 5 फरवरी को होगा।

Advertisement

WPL 2026

WPL के लिए आज मेगा ऑक्शन हो रहा है और इसके लिए 276 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।

इस बार ऑक्शन के लिए सभी 5 टीम के पास कुल 41.1 करोड़ रुपये का बजट है। इसमें सबसे ज्यादा 14.50 करोड़ यूपी वॉरियर्स के पास हैं।

गुजरात जायंट्स के पास 9 करोड़ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 6.15 करोड़ हैं। मुंबई इंडियंस के पास 5.75 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स 5.70 करोड़ हैं।

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में पहला नाम एलिसा हीली का आया लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन को गुजरात की टीम ने 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

WPL 2026 – यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को रिटेन कर लिया है।इसके लिए यूपी की टीम ने 3.2 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

एमेली फिर से मुंबई की टीम में आ गई है। मुंबई ने उन्हें 3 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। गुजरात जॉयंट्स ने रेणुका सिंह को 60 लाख रुपए में टीम में लिया।

सोफी एक्लेस्टन को गुजरात जॉयंट्स ने खरीद लिया है।सोफी एक्लेस्टन 85 लाख रुपए में इस टीम का हिस्सा बनीं हैं।

WPL 2026 – यूपी वॉरियर्स ने मेग लैनिंग के लिए 1.9 करोड़ रुपए की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।

लॉरा वुल्वार्ट को दिल्ली की टीम ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। लारा वुल्वर्ट बड़ी खिलाड़ी है जिससे दिल्ली को ओर मजबूती मिलेगी।

भारती फूलमती को मुंबई ने 45 लाख में लिया था लेकिन गुजरात जायंट्स ने 70 लाख में आरटीएम के तहत उन्हें खरीद लिया।

फिबी लिचफील्ड को यूपी वारियर्स ने 1.20 करोड़ में, जॉर्जिया वॉल को आरसीबी ने 60 लाख में और किरण नावगरे को यूपी ने 60 लाख में खरीदा।

चिनेल हेनरी को दिल्ली ने 1 करोड़ 30 लाख में खरीदा। श्रीचरणी को दिल्ली की टीम ने 1 करोड़ 30 लाख में खरीदा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari