सनलाइट, कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी उत्तर कोलकाता के सचिव, समर्पण संस्था के संस्थापक, सैल्यूट तिरंगा उत्तर कोलकाता के अध्यक्ष पंकज सिंघानिया की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा रखी गई।
पंकज सिंघानिया
सभा समर्पण परिवार और सैल्यूट तिरंगा के संयुक्त तत्वावधान में बड़ाबाजार के बड़तल्ला स्ट्रीट में रखी गई।
श्रद्धांजलि सभा के साथ स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रक्तदान कर पंकज सिंघानिया को श्रद्धा सुमन अर्पित की।
भाजपा जिला अध्यक्ष तमोघनो घोष, विजय ओझा, मीनादेवी पुरोहित, सजल घोष, राज्य भाजपा नेता तुषार कांति घोष, रितेश तिवारी, राजू बनर्जी,
सायंतन बसु, दिनेश पाण्डे सहित प्रकाश किल्ला, ब्रह्मानंद बंग, किशन झवर, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भोला सोनकर, पूर्णिमा कोठारी, राजेश राय, नारायण शर्मा,
यशवंत सिंह, कमलेश सिंह, श्याम जायसवाल, कुशल पाण्डेय, विकाश यादव, माला आचार्य सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक लोग उपस्थित थे।
सभी ने पंकज सिंघानिया के जुझारूपन और उनके सेवा कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बृजेश झा, बृजेश बागड़ी, आशीष त्रिवेदी, प्रीति सेठिया, बबलू साव, नीरज अग्रवाल, रितेश सिंह, हर्ष पंसारी, यश बिनानी, रोशन हलवाई, सिद्धार्थ जैन,
आकाश सोनकर, उत्तम माली, गौरव खन्ना, चंदन सिंह, विवेक लोहिया मुकुंद दुबे, रविकांत मिश्रा, मोहन रवानी आदि कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
