Winter Update

Cold Wave West Bengal – पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, घने कोहरे..

कोलकाता बंगाल

Cold Wave West Bengal – मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के लिए शीतलहर, ठंडे दिन और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Cold Wave West Bengal

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर तक फैला है। यह प्रणाली अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अवदाब में बदल सकती है।

इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल में तेज उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

वहीं अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और उत्तर बंगाल में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है।

Cold Wave West Bengal – 7 जनवरी की सुबह तक – दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता 999 से 200 मीटर तक रह सकती है।

मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम और उत्तर 24 परगना जिलों के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका है, जहां दृश्यता 199 से 50 मीटर तक गिर सकती है।

बीरभूम और पूर्व बर्दवान जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। जबकि हुगली, मुर्शिदाबाद, नदिया, पश्चिम बर्दवान और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में ठंडे दिन की संभावना जताई गई है।

7 जनवरी सुबह 8:30 से 8 जनवरी सुबह 8:30 बजे तक – कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम में घने कोहरे की आशंका है।

बीरभूम और पूर्व बर्दवान में शीतलहर और ठंडे दिन तथा हुगली, मुर्शिदाबाद, नदिया, पश्चिम बर्दवान और उत्तर व दक्षिण 24 परगना में ठंडे दिन की चेतावनी जारी की गई है।

Cold Wave West Bengal – 8 जनवरी सुबह 8:30 से 9 जनवरी सुबह 8:30 बजे तक – बीरभूम जिले में शीतलहर और ठंडे दिन की संभावना है।

वहीं मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व और पश्चिम बर्दवान जिलों में एक-दो स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति बन सकती है।

9 जनवरी से 11 जनवरी – दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेषकर सुबह के समय यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

Share from here