Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 शनिवार | 17 जनवरी 2026
Todays News
कोलकाता / बंगाल
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मालदा में। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी।
- आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में, कलकत्ता हाई कोर्ट सर्किट बेंच के उद्घाटन समारोह में होंगी शामिल।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सिंगूर में करेंगे सभा। उससे पहले तृणमूल की सिंगूर में सभा। विधायक और राज्य के मंत्री बेचाराम मन्ना रहेंगे मौजूद।
- आज अभिषेक बनर्जी का मुर्शिदाबाद के बरहामपुर में रोड शो।
- विद्यासागर सेतु रविवार को 8 घंटे के लिए रहेगा बंद।
राष्ट्रीय
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बी प्राक को दी धमकी। 10 करोड़ रुपये की मांगी रंगदारी।
- ईरान से घर लौटे भारतीय, भरी आंखों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर रिश्तेदारों से मिले गले।
- विराट कोहली ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना।
- दिल्ली में ठंड का कहर, शीतलहर।
- राहुल गांधी आज जाएंगे इंदौर, गंदे पानी से मरने वालों के परिवारों से मिलेंगे।
अंतरराष्ट्रीय
- US प्रेसिडेंट ट्रंप के दूत मार्च में ग्रीनलैंड जाएंगे।
- मुझे वेनेजुएला बहुत पसंद है। मेरे पास इसके बारे में कहने के लिए अच्छी बातें हैं। – ट्रम्प।
खेल
- अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंडिया और बांग्लादेश के बीच आज मुकाबला।
- WPL में मुम्बई बनाम यूपी। दिल्ली बनाम बेंगलुरु।
ताज़ा अपडेट सुबह तक की बड़ी ब्रेकिंग खबर पूरी खबरें पढ़ें: www.sunlightnews.co.in पर
