Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 रविवार | 25 जनवरी 2026
Todays News
कोलकाता/बंगाल
- न्यूटाउन में सुबह सड़क हादसा। नियंत्रण खोकर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, चालक की मौत।
- हल्दिया में रविवार सुबह हादसा, पलटी यात्री बस, 40 लोग थे सवार। सभी सुरक्षित।
- मंत्री शशि पांजा को भी SIR सुनवाई के लिए बुलाया गया।
- फिर बंगाल आ रहें हैं अमित शाह। 31 जनवरी को बारासात में कर सकतें हैं जनसभा।
- स्वरूपनगर में निजी ऋण संस्था के कर्मी से लूट का प्रयास, एक बदमाश गिरफ्तार।
- आज विद्यासागर सेतु सुबह 5 से रात 9 तक रहेगा बंद।
राष्ट्रीय
- आज नेशनल वोटर्स डे। पूरे देश मे चुनाव आयोग विभिन्न तरीके से मना रहा दिन।
- टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने कामाख्या मंदिर में किए दर्शन।
- राजस्थान के सिरोही में सड़क दुर्घटना, 7 लोगों की मौत, 3 घायल।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को करेंगी संबोधित।
अंतरराष्ट्रीय
- अमेरिका में बर्फीले तूफान को लेकर अलर्ट, ट्रंप ने 10 राज्यों में इमरजेंसी घोषित की।
- इंडोनेशिया में लैंडस्लाइड के बाद मलबे में दबे 80 लोगों की तलाश जारी।
खेल एवं मनोरंजन
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 मैच आज।
- सौरव गांगुली के कोच का पदभार संभालने के बाद फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स। SA20 के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ मुकाबला।
सामाजिक
- PPL 2026 – पुष्करणा प्रीमियर लीग में आज के पहले मुकाबले में पुष्करणा पैराडाइज ने केजीएफ को 3 विकेट से हराया।
देश विदेश की विस्तृत खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें – www.sunlightnews.co.in पर
